Rajasthan Weather: बाड़मेर-चूरू में भीषण गर्मी, फलोदी में पारा पहुंचा 50°C, देखें IMD का ताजा अपडेट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी मई में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. फलोदी (Phalodi Temperature) में पारा 50.0°C पहुंच गया. बाकि कई जगहों पर भी तापमान इसके आसपास है. मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक बाड़मेर (Barmer) में अधिकतम तापमान 48.8°C, जैसलमेर में 48.0°C, बीकानेर में 47.2°C और चूरू में 47.0°C तक आ पहुंचा है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी मई में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. फलोदी (Phalodi Temperature) में पारा 50.0°C पहुंच गया. बाकि कई जगहों पर भी तापमान इसके आसपास है. मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक बाड़मेर (Barmer) में अधिकतम तापमान 48.8°C, जैसलमेर में 48.0°C, बीकानेर में 47.2°C और चूरू में 47.0°C तक आ पहुंचा है. नौतपा के असर से यहां मौसम के असर से आम लोगों को जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है. भीषण गर्मी (Heat Wave in Rajasthan) के चलते अब तक करीब 6 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. सरकार ने गर्मी को देखते हुए जल, बिजली और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है. कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है. पिछले 24 घंटे में राजधानी जयपुर में पारा 43.8°C दर्ज किया गया.