Rajasthan Weather: बाड़मेर में पारा लुढ़का..प्रदेश को गर्मी से राहत, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया नया अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री से. गिरावट दर्ज किया गया. आगामी 48 घंटों में और 2-3 डिग्री से. गिरावट होने की संभावना है. अधिकांश भागों में 1 जून से हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather: बाड़मेर में पारा लुढ़का..प्रदेश को गर्मी से राहत, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया नया अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है. बीते दिन से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. कई जिलों में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया है. आगामी दिनों में भी गर्मी का असर कम देखने को मिलेगा. प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के चलते यह बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं केरल में मॉनसून की तय दिनों से 2 दिन पहले हो गई है. अगले महीने तक प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिलती नजर आएगी.