Rajasthan weather update: भारी बारिश से जोधपुर-उदयपुर में बाढ़ के हालात, कब तक होगी राजस्थान में बारिश? IMD का बड़ा अपडेट

दरअसल मध्य प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है जो बुधवार को कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल गया है. अब वो दक्षिण-पूर्व राजस्थान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. वहीं एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटों में बनने वाला है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राकेश गुर्जर, राजस्थान तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटों में बनने वाला है. 

point

इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले 4-5 दिन बारिश होगी.

point

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अगले 3-4 दिन बारिश के आसार हैं.

सितंबर के महीने में भी राजस्थान (rajasthan weather today) के कई इलाकों में बारिश बदस्तूर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने 4 सितंबर को जोधपुर, उदयपुर, कोटा व अजमेर संभाग कहीं कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. वहीं मौसम विभाग ने पूर्व राजस्थान के अधिकांश भागों में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी जारी की है.