Rajasthan weather today: जयपुर, भरतपुर में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक 31 जुलाई को मानसून ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी भागों से होकर गुजर रही है. इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

राजस्थान (rajasthan weather news) में मानसून (monsoon in rajasthan) की बारिश बदस्तूर जारी है. मानसून फिलहाल उदयपुर, जयपुर (jaipur heavy rain alert), भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर पर मेहरबान है. मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई और 1 अगस्त को भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं. जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है.