Rajasthan weather today: बारिश का दौर खत्म होने के बाद अब क्या? जानें IMD का अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बाड़मेर में 37.5, बीकानेर 37.8, जैसलमेर में 37.8 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान दर्ज किया गया. कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

IMD ने कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर में बारिश होने की संभावना जताई है.

point

प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क होने के साथ तापमान बढ़ने लगा है.

राजस्थान में बारिश का दौर अब खत्म होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक आगे आने वाले समय में प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. वहीं कुछ जिलों में तापमान बढ़ने लगा है. फिर चिलचिली धूप, गर्मी और उमस परेशान करने लगी है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान फलोदी में 38.6 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया.