Rajastan Weather: 1 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज, राजस्थान के इन जिलों में बारिश के आसार
राजस्थान में 1 मई से मौसम बदलने के संकेत हैं. तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी. कई जिलों में तेज हवाएं, मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है. हीटवेव कम होगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में असर बना रह सकता है.
ADVERTISEMENT

rajasthan weather
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 1 मई को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी और कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.