Rajasthan Weather: अगले 24 घंटे में बदल जाएगा राजस्थान का मिजाज, जानें किन जिलों में पारा मारेगा छलांग

राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. बाड़मेर में तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच चुका है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

राजस्थान में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. मौसम विभाग जयपुर केंद्र की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, 11 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है.