Rajasthan Monsoon: राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 11 जुलाई को सीकर, झुंझुनूं समेत 13 जिलों में होगी जमकर बारिश, जानें कैसा रहेगा आपके जिले का हाल?

Rajasthan Weather Update: 11 जुलाई को राजस्थान में मानसून सुस्त रहने से अधिकांश जिलों में उमस और गर्मी बढ़ेगी, जबकि पश्चिमी इलाकों में सूखे जैसे हालात रहेंगे. हालांकि, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तर-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और राहत की बारिश होने के पूरे आसार हैं.

ADVERTISEMENT

राजस्थान के 13 जिलों में जमकर होगी बारिश
राजस्थान के 13 जिलों में जमकर होगी बारिश
Google CTA

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में मानसून ने एंट्री तो पूरे दम-खम के साथ की थी और राज्य के सभी हिस्सों को कवर भी कर लिया था लेकिन अब यह थोड़ा सुस्त पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी हो गई है. 11 जुलाई 2026 को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आने वाली है, जिससे लोगों को एक बार फिर उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.