राजस्थान में 11 जून से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की होगी एंट्री; कई जिलों में 60-70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच 11 जून से मौसम बदलने वाला है. नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जयपुर, बीकानेर और भरतपुर समेत कई जिलों में 11 से 14 जून तक तेज आंधी और बारिश की संभावना है. हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी हीटवेव का असर बना रहेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Rajasthan weather
google news

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में 11 जून से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी और हीटवेव का असर अभी भी बना रहेगा.