Rajasthan Weather Alert: 11 मई को राजस्थान में हीटवेव अलर्ट, कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश के आसार

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में 11 मई को पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा. बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी और जोधपुर में लू चलेगी. वहीं जयपुर, सीकर, अलवर और भरतपुर समेत कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: ITG
google news

Rajasthan Mausam Update: राजस्थान में मई की तपती गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई को पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा और कई जिलों में हीटवेव तथा गर्म रातें दर्ज की गईं. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.