Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी की विदाई शुरू! 12 फरवरी को बदलेगा मौसम का मिजाज

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी, जबकि रातें ठंडी बनी रहेंगी. किसी भी जिले में बारिश या शीत लहर की चेतावनी नहीं है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan weather
Rajasthan weather
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में फरवरी के दूसरे सप्ताह में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. भारतीय मौसम विभाग, जयपुर के अनुसार 12 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी भी जिले में बारिश या शीत लहर की चेतावनी जारी नहीं की गई है