राजस्थान में ठंड का कहर जारी! जयपुर से जैसलमेर तक बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD का नया अपडेट
Rajasthan Weather: राजस्थान में शीत लहर और घने कोहरे का असर जारी है. 12 जनवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा लेकिन उत्तर और पश्चिमी जिलों में तेज ठंड और कोहरे की संभावना है. श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू और सीकर सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे.
ADVERTISEMENT

Rajasthan weather
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीत लहर और घना कोहरा दर्ज किया गया है, जबकि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन 2-3 दिन बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.