राजस्थान में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, 14-15 मार्च को बदल सकता है मौसम

राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी तेजी से बढ़ गई है. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है और सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट संभव है, जबकि 14-15 मार्च को आंधी और हल्की बारिश की संभावना है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है. मौसम केंद्र जयपुर के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.