राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 13 अगस्त को इन जिलों में बारिश के साथ 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
राजस्थान में 13 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. कई जगह तेज हवाओं और गरज-चमक का असर रहेगा। 14 अगस्त से पश्चिमी हिस्सों में बारिश घटेगी, जबकि 15 अगस्त से ज्यादातर इलाकों में राहत मिलने के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. प्रदेश के कई हिस्सों में 13 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
