Rajasthan Weather: सुबह-शाम ठंड, दिन में धूप...राजस्थान में आने वाले हैं दो नए पश्चिमी विक्षोभ, जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार 13 फरवरी को पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क और साफ रहेगा. फिलहाल सर्दी से राहत है और आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है . हालांकि, 13 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में बदलाव दिख सकते हैं. +4

ADVERTISEMENT

Rajasthan weather
Rajasthan weather
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी अब धीरे-धीरे ढलान पर है लेकिन सुबह-शाम की ठंड अभी भी लोगों को हल्का असर दिखा रही है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 13 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. कहीं भी बारिश या घने कोहरे की चेतावनी नहीं दी गई है. तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.