Rajasthan Weather: श्रीगंगानगर से बांसवाड़ा तक... मानसून पर लगा ब्रेक, जानें 13 जुलाई को कहां चमकेगी धूप और कहां छाएंगे बादल?
राजस्थान में मानसून के शॉर्ट ब्रेक के कारण 13 जुलाई 2026 को भारी बारिश के आसार नहीं हैं, जिसके चलते अधिकांश जिलों में उमस और धूप का असर रहेगा. हालांकि, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग समेत कुछ चुनिंदा इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में मानसून पर लगा ब्रेक
Rajasthan Monsoon: राजस्थान में झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए मौसम विभाग (IMD) से एक नया अपडेट आया है. अगर आप सोच रहे हैं कि 13 जुलाई को भारी बारिश से राहत मिलेगी या छाता लेकर बाहर निकलना पड़ेगा तो आपको बता दें कि मानसून ने इस समय राज्य में थोड़ा शॉर्ट ब्रेक ले लिया है. मौसम केंद्र जयपुर की तरफ से जारी की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार नहीं हैं, बल्कि मौसम थोड़ा शुष्क रहेगा और उमस वाली गर्मी परेशान कर सकती है. हालांकि, कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की छिटपुट बूंदबांदी (खंड वर्षा) से इंकार नहीं किया जा सकता
