राजस्थान में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 13 जून से आंधी-बारिश का हाई अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच 13 जून से मौसम बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर समेत कई जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश की संभावना है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 13 जून को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. खासकर जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है.