राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, बारिश का दौर होगा कमजोर; जानें आज कहां बरसेंगे बादल
राजस्थान में 14 अगस्त से बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं. हालांकि जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है. कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है. 15 अगस्त बाद बारिश और घटेगी.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में 28 मई से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ.
राजस्थान में मानसून की सक्रियता अब धीरे-धीरे कम होने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम केंद्र जयपुर ने 14 अगस्त को जारी पूर्वानुमान में बताया है कि जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. हालांकि, राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश जारी रह सकती है.
