Rajasthan Weather: मौसम विभाग की नई चेतावनी, राजस्थान में फिर पलटी मारेगा मौसम, इस दिन से बारिश के आसार

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. 14 फरवरी को पूरे राज्य में धूप खिली रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है. 16 फरवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर बदल सकता है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan weather update
Rajasthan weather update
google news

Rajasthan Weather: फरवरी के मध्य में राजस्थान का मौसम धीरे-धीरे सर्दी की पकड़ से बाहर निकलता नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग, जयपुर केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. 14 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं हैं, हालांकि दिन के समय हल्की गर्माहट और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी