Rajasthan Weather: सुबह कोहरा, दिन में धूप...15 दिसंबर को राजस्थान में बारिश नहीं, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

राजस्थान में 15 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन में धूप और रात में हल्की ठंड रहेगी. उत्तर राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह कोहरा छा सकता है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan weather
Rajasthan weather
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में दिसंबर की ठंड अब अपने असर में दिखने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और शीतलहर से बड़ी राहत है. हालांकि उत्तर राजस्थान के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा परेशान कर सकता है. 15 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने वाला है.