राजस्थान में बारिश होगी या नहीं? मौसम का बदला मिजाज, IMD का नया अपडेट आया
Rajasthan weather: राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क है, जहां बाड़मेर में सबसे ज्यादा गर्मी और फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है. 15 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर और बीकानेर संभाग में बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

Rajasthan weather
Rajasthan weather: राजस्थान में फरवरी के मध्य में मौसम ने करवट तो नहीं ली है, लेकिन दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है. मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार 14 फरवरी तक राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है और 15 फरवरी को भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है