Rajasthan Weather: भरतपुर, धौलपुर में बादलों का डेरा तो मरुधरा में मानसून की 'सुस्त चाल', जानें 15 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update 15 July: राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से 15 जुलाई को भारी बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि जयपुर-कोटा सहित पूर्वी हिस्सों में हल्की बौछारें गिर सकती हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान में मानसून की तूफानी पारी पर फिलहाल थोड़ा ब्रेक लग गया है. पिछले कुछ दिनों से बादलों की जो तेज गड़गड़ाहट और झमाझम बारिश देखने को मिल रही थी, उसकी रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है. अगर आप सोच रहे हैं कि 15 जुलाई को आपको मूसलाधार बारिश या बाढ़ जैसे हालातों से जूझना पड़ेगा, तो फिलहाल राहत की सांस लीजिए. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अभी भारी बारिश का कोई खतरा नहीं है, लेकिन हां, बादलों और सूरज की लुका-छिपी के बीच उमस आपको अच्छा-खासा परेशान करने वाली है.