राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज! जयपुर-बीकानेर समेत इन संभागों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदल गया है और भीषण गर्मी व लू से राहत मिली है. मौसम विभाग ने 15 जून को जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभागों में तेज आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT

rajasthan weather
Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले 4-5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से बड़ी राहत मिली है.