राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: कहीं लू का रेड अलर्ट, तो कहीं आंधी-बारिश की चेतावनी
राजस्थान में गर्मी का प्रचंड दौर जारी है, जहां फलोदी में तापमान 46.8 डिग्री पहुंच गया है. 15 मई को बीकानेर संभाग में तीव्र लू (Heat Wave) का अलर्ट है. हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ से जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 2 डिग्री की मामूली गिरावट आ सकती है.
ADVERTISEMENT

rajasthan weather
राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. जहां एक ओर प्रदेश के कई जिले भीषण गर्मी और हीट वेव (लू) की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर आने वाले 24 घंटों में कुछ इलाकों में मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की राहत मिलने की भी उम्मीद है.