राजस्थान में बढ़ी गर्मी की तपिश, 16 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? जानिए हर जिले का हाल
राजस्थान में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार कर गया है.16 अप्रैल को भी मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी संभव है. आने वाले दिनों में हीटवेव का खतरा बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT

rajasthan weather
राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. अप्रैल के मध्य में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है. राज्य में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है.