राजस्थान में सर्दी का असर बरकरार, 16 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट आया

Rajasthan weather: राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है. 16 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय कई जिलों में कोहरा छा सकता है. न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

Rajasthan weather: राजस्थान की रेगिस्तानी धरती पर सर्दियों का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है, जबकि दिन में मौसम शुष्क बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल कमजोर है, ऐसे में 16 दिसंबर को भी प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट और कोहरे के कारण ठंड का अहसास बढ़ सकता है.