Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में सुस्त पड़ा मानसून, जानें 16 जुलाई को आपके जिले में बारिश होगी या नहीं?
राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी होने से गर्मी बढ़ गई है, जहां श्रीगंगानगर में पारा 40.1 डिग्री पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 जुलाई को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में हल्की बारिश हो सकती है. बाकी हिस्सों में अगले 6-7 दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो गई है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 16 जुलाई के लिए मौसम का नया पूर्वानुमान जारी किया है. नए अपडेट के मुताबिक, राज्य के कुछ संभागों में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जगहों पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है. इस बीच, सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में तेज गर्मी के कारण पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है.
