जैसलमेर में छूटेगा पसीना तो कोटा में गरजेगे बादल: जानिए 17 सितंबर को राजस्थान के सभी जिलों के मौसम का मिजाज

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में तापमान और हवा का मिजाज भी इलाकों के हिसाब से बंटा रहेगा. पूर्वी राजस्थान में जहां अधिकतम तापमान 31°C से 35°C के बीच रहने से मौसम थोड़ा राहत भरा रहेगा, वहीं पश्चिमी राजस्थान में पारा 37°C से 40°C तक पहुंचने की वजह से तीखी गर्मी महसूस होगी.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

Rajasthan Weather: मौसम का मिजाज भी कमाल का होता है- कभी लगता है कि अब बरसाती कपड़े समेटकर रख दें, तभी बादलों की टोली वापस लौट आती है. राजस्थान में इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल बना हुआ है. दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य से विदा लेने की तैयारी में है, लेकिन जाते-जाते भी कई जिलों में अपने रंग दिखा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को प्रदेश का मौसम अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग रूप दिखाने वाला है.