धूल भरी आंधी के बाद अब झुलसाएगी गर्मी, राजस्थान के इन जिलों में 42 डिग्री पहुंचा तापमान
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही मौसम अब शुष्क होने लगा है. 18 अप्रैल से प्रदेश में आंधी-बारिश थम जाएगी और तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी. बाड़मेर 42.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather: राजस्थान में अप्रैल के महीने के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और कई जिलों में लू जैसी स्थिति भी देखी जा रही है. 17 अप्रैल को जहां अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.8 डिग्री दर्ज किया गया.