Rajasthan Weather: जैसलमेर-बाड़मेर में छूटेगा पसीना, तो जयपुर-अलवर में गिरेगी फुहार! जानिए 18 अगस्त को आपके जिले का मूड

Rajasthan Weather Update 18 August: राजस्थान में 18 अगस्त 2026 को मौसम के दो रूप देखने को मिलेंगे, जहां जयपुर, कोटा और भरतपुर समेत पूर्वी राजस्थान के 18 जिलों में मेघरजन के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update
Google CTA

राजस्थान में मानसून की चाल एक बार फिर बदलने जा रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार 18 अगस्त 2026 को प्रदेश के मौसम में दोहरा मिजाज देखने को मिलेगा. पूर्वी राजस्थान के 18 जिलों में जहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और लोगों को पसीने छुड़ाने वाली उमस का सामना करना पड़ेगा.