Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी, 18 जुलाई को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार

राजस्थान में फिलहाल मानसून कमजोर चल रहा है, जिससे 18 जुलाई को भी अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. राहत की बात यह है कि 20 जुलाई से राज्य में भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

बिहार में 13 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Rain Alert
Google CTA

राजस्थान में इन दिनों मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में फिलहाल कमजोर मानसून की स्थिति बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ऐसा ही मौसम रहेगा. हालांकि, 18 जुलाई को राज्य के कुछ चुनिंदा संभागों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.