Rajasthan Weather Upate: अगले 48 घंटे भारी! जोधपुर से बीकानेर तक कुदरत का कहर, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अपने इलाके का हाल
राजस्थान में 18 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे जोधपुर और बीकानेर संभाग सहित कई जिलों में धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather Update: उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाली 18 मार्च को राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. जिससे तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है.