Rajasthan Weather: राजस्थान में आसमान से बरसेगी आग! मौसम विभाग का भयंकर लू का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जहां फलौदी में तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 18 मई को जयपुर, बाड़मेर, बीकानेर और कोटा सहित करीब 19 जिलों में भीषण लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में अब गर्मी की मार.
Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी अब अपने पूरे तीखे तेवर दिखाने लगी है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में सूरज की तपिश और अधिक बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 18 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में भयंकर 'उष्ण लहर' यानी लू (Heat Wave) चलेगी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है. आगामी एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना जताई गई है.