कोटा-झालावाड़ में अलर्ट: क्या हाड़ौती में फिर होगी झमाझम बारिश? देखिए 19 अगस्त के मौसम को लेकर IMD की नई भविष्यवाणी!
Rajasthan Weather Update 19 August: 19 अगस्त को राजस्थान के पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश की संभावना है, जिससे उमस से राहत मिलेगी. वहीं पश्चिमी राजस्थान (जोधपुर, जैसलमेर) में मौसम मुख्य रूप से सूखा और गर्म रहेगा, जहां कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ सकती हैं.
ADVERTISEMENT

Delhi NCR rain
Rajasthan Weather Update 19 August: सावन और भादों के इस मौसम में राजस्थान का मिजाज हर दिन बदल रहा है. लोग सुबह उठते ही सबसे पहले खिड़की से बाहर झांककर देखते हैं कि आज छतरी साथ लेकर निकलना पड़ेगा या धूप का चश्मा लगाना पड़ेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की आधिकारिक रिपोर्ट और ताज़ा अनुमानों के मुताबिक, 19 अगस्त को प्रदेश के अलग-अलग कोनों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलने वाले हैं. कहीं आसमान से राहत की बूंदें गिरेंगी तो कहीं धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहेगा.
