Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, 19 जून को जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बाद अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के एक्टिव होने से तापमान में भारी गिरावट आई है.

ADVERTISEMENT

rajasthan weather
rajasthan weather
google news

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के लोगों के लिए चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्मी से राहत की बड़ी खबर है. राज्य में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम का रुख पूरी तरह पलट गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जून को भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. यह नया मौसमी सिस्टम अगले कुछ दिनों तक एक्टिव रहेगा, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को फिलहाल लू (Heatwave) का सामना नहीं करना पड़ेगा.