Rajasthan Weather: प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, 19 अप्रैल को मिलेगी राहत या बढ़ेगी तपिश?

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. चूरू और बाड़मेर जैसे जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. 20 अप्रैल को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

राजस्थान में सूर्य के तेवर लगातार कड़े होते जा रहे हैं. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. हालांकि पिछले कुछ घंटों में राज्य के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर मामूली राहत मिली है, लेकिन शेष संभागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है.