राजस्थान में मौसम की पलटी बाजी! अगले 48 घंटे भारी, 70km/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल गया है. 20 जून को जयपुर, अजमेर और बीकानेर सहित कई इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है. फिलहाल राज्य में हीटवेव का कोई खतरा नहीं है और तापमान सामान्य बना रहेगा.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather Update
राजस्थान के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक प्रदेश में आंधी और बारिश का यह दौर जारी रहेगा. विभाग ने जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर और शेखावाटी इलाकों के लिए खास तौर पर सतर्क रहने की चेतावनी दी है. इस दौरान कुछ जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.