राजस्थान में कड़ाके की ठंड की एंट्री...22 दिसंबर को लेकर IMD का नया अपडेट आया
Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का असर तेज हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन उत्तर-पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी के तेवर अब तीखे होने लगे हैं. भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 22 दिसंबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि सुबह के समय ठंडक और कुछ इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कमजोर पड़ रहा है.