जयपुर से कोटा तक मानसून का धमाका, 22 जुलाई को राजस्थान के इन 12 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, आ गया IMD का बड़ा अलर्ट!

Rajasthan Weather Update: 22 जुलाई 2026 को राजस्थान में मानसून की मजबूत वापसी के साथ जयपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी हुआ है.

ADVERTISEMENT

राजस्थान के कई इलाकों में बरसेंगे बादल
राजस्थान के कई इलाकों में बरसेंगे बादल
Google CTA

Rajasthan Weather Update 22 July: भीषण गर्मी और पसीने वाली उमस से परेशान राजस्थान के लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बहुत बड़ी राहत की खबर दी है. अगर आप सोच रहे हैं कि बारिश का सिलसिला थम गया है तो रुकिए, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रिपोर्ट के मुताबिक 22 जुलाई 2026 से प्रदेश में मानसून अपनी दूसरी पारी शुरू करने जा रहा है. आसमान में काले बादलों का डेरा जमा होने लगा है. कई जिलों में तेज आंधी, कड़कड़ाती बिजली और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अगर आप 22 जुलाई को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, या फिर खेतों में खाद-पानी का काम निपटाना चाहते हैं तो एक बार अपने जिले का मिजाज जरूर परख लीजिए.