Rajasthan Weather: राजस्थान के 10 जिलों में मेघगर्जन के साथ बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी की नई चेतावनी
राजस्थान में मौसम ने करवट ली है. 22 मार्च को पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा. तापमान सामान्य से कम बना हुआ है और फिलहाल हीटवेव का कोई खतरा नहीं है, जिससे लोगों को राहत मिली है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम ने करवट ले ली है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार 22 मार्च को भी कई जिलों में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है.