राजस्थान में गर्मी पर लगा ब्रेक! 23 मार्च को होगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है. 23 मार्च को जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा. राहत की बात यह है कि अगले एक सप्ताह तक राज्य में लू (Heatwave) चलने के आसार नहीं हैं.

ADVERTISEMENT

rajasthan weather
rajasthan weather
google news

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. बीते 24 घंटों में जहां कुछ संभागों में हल्की बारिश और मेघगर्जन देखने को मिला, वहीं अब 23 मार्च को भी कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में फिलहाल तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है और अगले कुछ दिनों तक हीटवेव का खतरा नहीं है.