Rajasthan Weather Update: कोटा-झालावाड़ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट! 25 अगस्त को इन जिलों में आंधी के साथ गिरेगी बिजली

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 अगस्त को जयपुर, कोटा और उदयपुर समेत पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर बीकानेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे वहां कड़क धूप और उमस भरा माहौल बना रहेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather 25 August U[pdate: अगर आप 25 अगस्त 2026 को राजस्थान में किसी यात्रा पर निकलने वाले हैं या कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 अगस्त के लिए प्रदेश के मौसम का नया बुलेटिन जारी कर दिया है. मानसून की ट्रफ लाइन और कम दबाव के क्षेत्र के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा.