खुशखबरी: फिर एक्टिव हुआ मानसून, जुलाई के पहले हफ्ते में राजस्थान को भिगोएंगी राहत की बूंदें, IMD का नया बुलेटिन जारी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मानसून के असर से मौसम बदल गया है. 25 जून को जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग में 50 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और देश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ रहे मानसून के असर से राज्य में आंधी, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं. विशेष रूप से 25 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भी हीटवेव दर्ज नहीं की गई है, जिससे तपती गर्मी से राहत मिली है.