Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, 25 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और आंधी का लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान में 25 मार्च को जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना है. हालांकि, जयपुर और अजमेर सहित अधिकांश हिस्सों में मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा, लेकिन 26 मार्च से पूरे प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में अब गर्मी की मार.
Rajasthan Weather 25 March: राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. पिछले कुछ दिनों से जारी बादलों की आवाजाही के बीच अब प्रदेश में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने जा रहा है. मौसम विभाग और ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च 2026 को राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों का डेरा रहेगा, वहीं पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं.