Rajasthan Weather Update: शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ से 28 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
राजस्थान में 28-30 मार्च को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर समेत कई संभागों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट. किसानों के लिए मौसम विभाग ने जारी की विशेष सलाह.
ADVERTISEMENT

Rajasthan weather
राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम केंद्र जयपुर (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य में आगामी 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है. इसका सर्वाधिक असर मार्च के अंतिम दिनों में देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव और मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है.