Rajasthan Weather Update: 26 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, कई संभागों में बरसेंगे बादल

राजस्थान में 26 जुलाई को मानसून सक्रिय रहेगा. जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कई जगह बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में बारिश का असर ज्यादा रहेगा. बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

राजस्थान में मानसून की सक्रियता 26 जुलाई को भी बनी रहेगी. खासतौर पर पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में बारिश का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है. एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश भी दर्ज होने का अनुमान है. वहीं जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.