Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून की दस्तक! अगले 3-4 दिन झमाझम बारिश का दौर, जानें 28 जून को कैसा रहेगा आपके जिले का मिजाज
जस्थान में मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक जयपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर संभागों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. 28 जून को कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. पिछले 24 घंटों में नागौर में सबसे ज्यादा 43 मिमी बारिश हुई है और लू से राहत है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan weather update
राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में प्री-मॉनसून और मॉनसून की अनुकूल गतिविधियों के चलते अगले तीन से चार दिनों तक बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है. अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी हिस्से में हीट वेव (लू) दर्ज नहीं की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है.