राजस्थान में मौसम का महा-अलर्ट, 28 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश, ओले गिरने की भी आशंका, जानें अपने शहर का हाल

Rajasthan Weather Update 28 march: राजस्थान में आज यानी 28 मार्च को जमकर बारिश होने वाली है. IMD के अनुसार कई इलाके में ओले भी गिर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

Rajasthan Weather Update 28 March: राजस्थान में तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. 27 मार्च से शुरू हुआ बदलाव 28 मार्च को और भी आक्रामक रूप ले सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है.