Rajasthan Weather Update: लू के थपेड़ों के बीच अच्छी खबर, राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने इलाके का हाल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 29 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. जबकि बाड़मेर और जोधपुर संभाग में 46 डिग्री की भीषण गर्मी और लू का कहर बना रहेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
राजस्थान में मौसम का हाल
google news

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कुदरत का अजीब खेल शुरू हो गया है. एक तरफ बाड़मेर में आसमान से 46 डिग्री की आग बरस रही है तो दूसरी तरफ बादलों ने अपना डेरा डालना शुरू कर दिया है. क्या 29 अप्रैल को मिलने वाली है झुलसाती गर्मी से राहत? या फिर आंधी-तूफान मचाएगा तबाही? जानिए अगले 24 घंटों में आपके जिले में मौसम कैसा पलटी मारने वाला है.