Rajasthan Weather Update: जैसलमेर में चढ़ेगा पारा, दौसा और करौली में झमाझम बारिश के आसार, जानें 29 सितंबर का मौसम रिपोर्ट

29 सितंबर 2026 को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में हल्की बारिश व बादल छाए रहेंगे. वहीं जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर समेत पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप खिलेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
राजस्थान में 8 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार.
Google CTA

Rajasthan Weather Update: सितंबर का महीना जब अलविदा कहने की तैयारी में होता है तो आमतौर पर हल्की ठंडक की आहट होने लगती है और मानसून अपना बिस्तर गोल करने लगता है, लेकिन इस बार हवाओं का मिजाज थोड़ा बदला-बदला सा है. उत्तर-पश्चिमी भारत में बने एक पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान के मौसम का पूरा गणित हिलाकर रख दिया है.